Search

 
 
 

धनबाद : प्रति व्यक्ति ऊर्जा की खपत विकास के प्रमुख संकेतकों में एक-  प्रो. सुकुमार मिश्रा

 
Dhanbad : आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में गुरुवार को इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ ड्रिलिंग कॉन्ट्रैक्टर्स (आईएडीसी) के छात्र चैप्टर का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर देश और विदेश के विशेषज्ञों ने प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत में वृद्धि और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के बीच संतुलन पर चर्चा की.आईआईटी आईएसएम के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने कहा कि प्रति व्यक्ति ऊर्जा की खपत विकास के प्रमुख संकेतकों में से एक है. हमें इसे स्थाई तरीके से करना होगा ताकि यह हमारी अगली पीढ़ी को प्रभावित न करे. हमें ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और स्थाई विकास पर ध्यान देना होगा. इस समारोह में आईएडीसी के इतिहास और गतिविधियों पर भी चर्चा हुई. यह आयोजन ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और स्थाई विकास पर चर्चा के लिए एक मंच प्रदान करता है. आईआईटी आईएसएम के छात्रों को आईएडीसी के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे वे ऊर्जा क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ा सकें. समारोह के अंत में आईआईटी आईएसएम के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने धन्यवाद दिया और कहा कि हमें उम्मीद है कि आईएडीसी के साथ यह सहयोग ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और स्थायी विकास को बढ़ावा देगा. डेनमार्क के आईएडीसी क्षेत्रीय निदेशक लार्स जॉर्जेनसन ने बताया कि आईएडीसी दुनिया भर में ड्रिलिंग उद्योग के लिए एक व्यापार संगठन है, जिसमें 800 कंपनियां हैं. आईएडीसी का उद्देश्य ड्रिलिंग उद्योग में नवाचार और सुरक्षा को बढ़ावा देना है. इस अवसर पर ओपी सिंह, नीलाद्री मित्रा और अरुण कार्ले ने भी अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-complaint-against-4-including-gangster-prince-khan-gopi-in-shahabuddin-murder-case/">धनबाद

: शहाबुद्दीन हत्याकांड में गैंगस्टर प्रिंस खान, गोपी समेत 4 के खिलाफ शिकायत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही