Search

 
 
 

धनबाद : राजनीतिक या गैर राजनीतिक कार्यक्रम के लिए लेनी होगी अनुमति- डीसी

 

सभी की धार्मिक भावना का रखें ध्यान: एसएसपी

Dhanbad : होली को लेकर धनबाद की डीसी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को न्यू टाउन हॉल में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में एसएसपी एचपी जनार्दनन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. डीसी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता व धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है. इसलिए किसी भी तरह के राजनीतिक या गैर राजनीतिक कार्यक्रम से पहले आयोजकों को अनुमति लेनी होगी. कार्यक्रम चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करना भी अनिवार्य होगा.

होली पर नहीं बजेगा डीजे

उपायुक्त ने कहा कि होली के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी. इस आदेश का उल्लंघन होने पर डीजे सप्लायर पर एफआईआर दर्ज की जाएगी. उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की भी अपील की. बैठक में विधि-व्यवस्था के मुद्दे पर उपायुक्त ने कहा कि कहा कि होली के दौरान सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे. अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है. स्ट्रीट लाइट की समस्या पर उपायुक्त ने नगर निगम को सभी हाई मास्ट लाइट को दुरुस्त करने और पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया  गया है.

सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

एसएसपी एचपी जनार्दनन ने कहा कि होली के सथ-साथ रमजान का पवित्र महीना भी चल रहा है. उसका भी सभी को आदर करना है. किसी की धार्मिक भावना को ठेस नहीं पहुंचे,  इसका विशेष ख्याल रखें. अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष टीम नजर रख रही है. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा. बैठक में बैजनाथ यादव, भोला राम, भगत सिंह, आनंद कुमार सिंह, मेराज खान, संतोष कुशवाहा, राजकुमार प्रमाणिक, सुनील पांडेय, रितेश बहादुर सिंह, अब्दुल समत अंसारी, राम गोपाल भुवानिया, एजाज अहमद, आनंद कुमार, सावित्री पांडेय, सुधीर महतो, तारा पदो धीवर, रतीलाल महतो, जीतेश सिंह सहित अन्य लोगों ने सुझाव रखे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-four-youth-arrested-with-brown-sugar/">गोड्डा

: ब्राउन शुगर के साथ चार युवक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही