Search

 
 
 

धनबाद : पर्सनल ने ऑपरेटर की टीम को 1-0 से हराया

 

रेलवे इंटर डिपार्टमेंट फुटबॉल में अधिकारियों ने दिखाई प्रतिभा

Dhanbad : रेलवे स्टेडियम धनबाद में 20 अगस्त रविवार को इंटर डिपार्टमेंट फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. मैच में पर्सनल की टीम 1-0 से ऑपरेटिंग टीम को पराजित कर चैंपियन बनी. दोनों टीम के खिलाड़ियों के शानदार खेल के कारण फुल टाइम मैच बराबरी पर समाप्त हुआ. एक्स्ट्रा टाइम में रेलवे के सेन मोहम्मद के पास पर रणजी खिलाड़ी आमिर हाशमी ने शानदार हेड से गोल कर टीम को जीत दिलाई. मैच में पर्सनल टीम के अजीत कुमार सीनियर डीपीओ, सेन मोहम्मद, आमिर हाशमी, अभिषेक ऑपरेटिंग टीम के जयपाल, आशीष, अफरोज, सुनील ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. टूर्नामेंट का गोल्डन बॉल सेन मोहम्मद, गोल्डन बूट आलोक राज, गोल्डन ग्लव्स अभिषेक, वैल्युएबल प्लेयर सीनियर डीपीओ अजीत कुमार, इंपैक्ट प्लेयर राजू मंडल को दिया गया. मुख्य अतिथि डीआरएम कमल किशोर सिन्हा, एडीआरएम विनीत कुमार, डीआरएम की पत्नी गरिमा सिन्हा, सीनियर डीएफएम पल्लवी पराशर, डिप्टी कमांडेंट सीआरपीएफ प्रतिभा यादव ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए. निर्णायक की भूमिका जसविंदर सिंह, राम अयोध्या कुमार, सुरेश किस्कु, चिंटू हाजरा, दिनेश सोरेन, बजरंग चौहान ने निभाई. आयोजन समिति के शुभंकर सरकार, कृष्णा, प्रवीण, राजीव ने आयोजन में सराहनीय भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही