Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पेड़ काटने के मामले में डीसी, बीसीसीएल सीएमडी समेत 6 के खिलाफ हाईकोर्ट में यचिका

Putki : बीसीसीएल के पुटकी बलिहारी एरिया में कोयला खनन के लिए की जा रही हरे वृक्षों की अवैध कटाई के मामले में ग्रामीण एकता मंच गोपालीचक के अध्यक्ष रंजीत उर्फ बबलू सिंह ने झारखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की है. याचिका में डीजीएमएस, बीसीसीएल के सीएमडी, राज्य के वन विभाग के सचिव, धनबाद डीसी, धनबाद वन प्रमंडल के निदेशक और पीबी एरिया के जीएम को प्रतिवादी बनाया गया है. बबलू सिंह ने पुटकी बलिहारी एरिया प्रबंधन पर आउटसोर्सिंग के नाम पर खैरा, गोपालीचक व पुटकी के 13/17 नंबर झोपड़िया धौड़ा में बड़े पैमाने पर हरे वृक्षों की कटाई करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कोर्ट से मानव जीवन की सुरक्षा के मद्देनजर वृक्षों को क्षति पहुंचाने व काटने पर पूर्ण रोक लगाने का अनुरोध किया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bogie-derailment-of-barwadih-passenger-in-gomo-up-line-block/">धनबाद

: गोमो में बरवाडीह पैसेंजर की बोगी बेपटरी, अप लाइन ब्लॉक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही