Search

 
 
 

धनबादः छुट्टे पैसे को लेकर पेट्रोल पंप कर्मियों से मारपीट

युवक ने पहले पेट्रोल भरवाया और छुट्टे पैसों को लेकर पंप के कर्मचारी से बहस करने लगा. कुछ देर बाद वह 8–10 साथियों के साथ दोबारा पंप पर आया और कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी.
 

Dhanbad : झरिया थाना क्षेत्र स्थित चंद्रकांता पेट्रोल पंप पर मंगलवार को पेट्रोल भरवाने के बाद छुट्टे को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया. पंप कर्मियों के साथ मारपीट भी की. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वारदात की जानकारी पंप कर्मियों ने झरिया थाना को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई. पेट्रोल पंप प्रबंधन ने झरिया थाना में घटना की लिखित शिकायत दी है.

पेट्रोल पंप के मैनेजर दीपक सिन्हा ने बताया कि एक युवक ने पहले पेट्रोल भरवाया और छुट्टे पैसों को लेकर पंप के कर्मचारी से बहस करने लगा. मामला बिगड़ता देख उसे समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया. युवक अपने घर लौट गया. कुछ देर बाद वह 8–10 साथियों के साथ दोबारा पंप पर आया. उनलोगों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दी गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही