Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  पीजी डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी पर कोर्स होगा शुरू

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) साइबर विद्यापीठ बीबीएमकेयू में साइबर सिक्योरिटी को लेकर पीजी डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी समेत पांच कोर्स चलाएगा. बात को लेकर सोमवार 20 मार्च को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय और साइबर विद्यापीठ के बीच एमओयू हुआ. एमओयू पर बीबीएमकेयू की ओर से प्रभारी रजिस्ट्रार सुधीन्ता सिन्हा और साइबर विद्यापीठ के चेयरमैन शशांक शेखर ने हस्ताक्षर किये. एमओयू के बाद बीबीएमकेयू की ओर से बताया गया कि अप्रैल 2023 से पीजी डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी कोर्स की शुरुआत की जाएगी, जो एक वर्ष का होगा. 1040 घंटे के कोर्स के लिए बीबीएमकेयू से बाहर के भी विद्यार्थी नामांकन ले सकते हैं. इसके लिए 80 हज़ार फीस तय की गई है. जीएसटी के साथ कुल 94 हज़ार जमा करने होंगे. बाद में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, डिग्री, पीजी डिप्लोमा समेत पांच कोर्स की शुरुआत की जाएगी. विद्यापीठ के चेयरमैन शशांक ने बताया कि इस क्षेत्र में करियर ऑप्शन बन रहे हैं. सेना में भी अब साइबर सैनिकों की बहाली हो रही है. आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में प्रतिवर्ष दो लाख से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे. इस अवसर पर कुलपति प्रो शुकदेव भोई भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही