Search

 
 
 

धनबाद :  एक अगस्त से शुरू होगी पीजी सेम 3 की परीक्षा, कार्यक्रम जारी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के परीक्षा विभाग ने पीजी सेमेस्टर-3 सत्र 2020-22 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. कार्यक्रम के अनुसार एक से 16 अगस्त तक अलग-अलग तिथियों में दो सीटिंग में परीक्षा होगी. पहली सीटिंग की परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे तक, जबकि दूसरी सीटिंग की परीक्षा दोपहर एक से चार बजे तक ली जाएगी. पहली सीटिंग में सभी दिन कॉमर्स मैनेजमेंट स्टडीज एवं साइंस के फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, कंप्यूटर साइंस, एनवायरमेंटल साइंस एंड डीएम और लाइफ साइंस विषय की परीक्षा ली जाएगी, जबकि सेकेंड सीटिंग में सोशल साइंस के हिस्ट्री, इकोनामिक, पॉलीटिकल साइंस, साइकोलॉजी, जियोग्राफी, सोशियोलॉजी, होम साइंस और हयूमैनिटिज़ के हिंदी, इंग्लिश, उर्दू, बंगाली, संस्कृत, आर्ट एंड कल्चर, फिलॉसफी, फॉरेन लैंग्वेज एंड मास कम्युनिकेशन विषय की परीक्षा होगी. 20 से 27 अगस्त तक संबंधित विभाग में प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-ajsu-student-union-demands-removal-of-law-college-principal-and-unqualified-teachers/">धनबाद:

आजसू छात्र संघ ने की लॉ कॉलेज के प्राचार्य और अयोग्य शिक्षकों को हटाने की मांग [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही