Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीबीएमकेयू में पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा 8 अप्रैल से

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के परीक्षा विभाग ने पीजी सेमेस्टर वन (सत्र 2020-22, 2021-23 और 2022-24) की परीक्षा तिथि जारी कर दी है. परीक्षा दो पालियों में 8 से 20 अप्रैल तक चलेगी. बीबीएमकेयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ सुमन कुमार वर्णवाल ने इस बाबत नोटिफिकेशन और परीक्षा से संबंधित गाइडलाइन जारी कर दी है. पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कॉमर्स एवं मैनेजमेंट स्टडीज और साइंस में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, कंप्यूटर साइंस एनवायरमेंटल, साइंस एवं डीएम और लाइफ साइंस विषयों की परीक्षा ली जाएगी. वहीं, दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम के 5 बजे तक सोशल साइंस में शामिल हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, पॉलीटिकल साइंस, साइकोलॉजी, जियोग्राफी, सोशियोलॉजी, होम साइंस तथा ह्यूमैनिटीज में शामिल हिंदी, इंग्लिश, उर्दू, बांग्ला, संस्कृत, आर्ट एंड कल्चर, फिलॉसफी, फॉरेन लैंग्वेज और मास कम्युनिकेशन विषय की परीक्षा ली जाएगी. प्रैक्टिकल की परीक्षाएं 24 से 30 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही