Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीबीएमकेयू में पीजी सेमेस्टर टू की परीक्षा शुरू, पहले दिन 19 अनुपस्थित

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में पीजी सेमेस्टर 2 (सत्र 2021-23) की परीक्षा 11 अक्टूबर से शुरू हो गई. परीक्षा केंद्र पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में प्रथम पाली में 695 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 861 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और 10 अनुपस्थित रहे. पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक कॉमर्स, मैनेजमेंट स्टडीज और साइंस के विभिन्न विषयों की परीक्षा ली गई. जबकि, दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक सोशल साइंस व ह्यूमैनिटीज के विभिन्न विषयों की परीक्षाएं ली गई. परीक्षाएं 16 अक्टूबर को छोड़कर 19 अक्टूबर तक लगातार ली जाएंगी.

"ऐश्वर्या रॉय की फोटो वाली" छात्रा ने दी परीक्षा

पिछले दिनों ऐश्वर्या राय की तस्वीर और हस्ताक्षर वाले एडमिट कार्ड का मामला चर्चा में आया था. यह एडिमिट कार्ड अर्थशास्त्र की छात्रा काजल कुमारी का था. काजल कुमारी ने भी परीक्षा में भाग लिया. उसकी परीक्षा दूसरी पाली में थी. बता दें कि काजल के एडमिट कार्ड पर तकनीकी या मानवीय गलती से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की तस्वीर और हस्ताक्षर छप गया था. इसकी वजह से वह परीक्षा में भाग लेने को लेकर सशंकित थी. परीक्षा के एक दिन पहले विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने एडमिट कार्ड में सुधार कर दिया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-kidnapping-of-youth-from-barmasia-accused-reached-saraidhela-police-station-with-him/">धनबाद

: बरमसिया से युवक का अपहरण, उसे लेकर सरायढेला थाना पहुंचा आरोपी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही