Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की दो सदस्यीय टीम ने 20 मार्च सोमवार को शहीद निर्मल महतो मेमोरियल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएनएमसीएच) का निरीक्षण किया. टीम में बीबीएमकेयू के डीएसडब्ल्यू डॉ एसके सिन्हा और डीन साइंस प्रो जेएन सिंह शामिल थे. निरीक्षण के बाद उन्होंने एसएनएमएमसीएच में सात डिपार्टमेंट के पीजी सीट के लिए पढ़ाई शुरू करने की मंजूरी दे दी. अब विश्वविद्यालय स्तर पर पीएमसीएच में गायनी, ऑर्थो, ऐनेसथेसिया, बायोकेमिस्ट्री, मेडिसिन, सर्जरी और पैथोलॉजी की पढ़ाई शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है. अब फाइल नेशनल मेडिकल कौंसिल (एनएमसी) को मंजूरी के लिए भेजी जाएगी. मंजूरी के बाद एसएमएमएमसीएच में सात विषयों की पीजी की पढ़ाई शुरू होगी.
धनबाद: एसएनएनएमसीएच में होगी सात विषयों की पीजी की पढ़ाई, मिली मंजूरी
Leave a Comment