Search

धनबाद : कतरास कॉलेज में जल्द शुरू होगी पीजी की पढ़ाई

Katras : कतरास (Katras) कॉलेज में पीजी की पढ़ाई जल्द शुरू होने की संभावना बढ़ गई है. एनएसयूआई की कतरास कॉलेज इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक अनवर के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार से मिलकर पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की मांग रखी. कहा कि कतरास कॉलेज से करीब 9000 छात्र-छात्राएं प्रतिवर्ष यूजी की पढ़ाई पूरी कर रहे हैं. लेकिन पीजी की पढ़ाई के लिए उन्हें 30 किलोमीटर दूर धनबाद जाना पड़ता है. इससे ज्यादातर विद्यार्थियों खासकर छात्राओं की पढ़ाई बीच में ही छूट जाती है. इस पर प्राचार्य ने उन्हें पीजी की पढ़ाई जल्द शुरू कराने की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया. प्राचार्य से मिलने वाले एनएसयूआई प्रतिनिधियों में जिला सचिव आकाश प्रामाणिक, साहिल अली, चितरंजन कुमार, निकिता मोदक, आर्यन वर्मा, कॉलेज अध्यक्ष सिंकू खान, नीतीश सैनी, संगीता चौहान, अमन अंसारी, विशाल तिवारी, सयूम खान, खुशबू ठाकुर, अनामिका कुमारी सहित अन्य छात्र शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/power-cut-in-dhanbad-for-15-hours-people-suffering-in-40-degree-heat/">धनबाद

में 15 घंटे तक बिजली कटौती, 40 डिग्री गर्मी में त्राहिमाम कर रहे लोग  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp