Search

धनबाद : बीबीएमकेयू में पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा जून के पहले सप्ताह में

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय परीक्षा बोर्ड की बैठक में 9 मई को कुलपति प्रो. शुकदेव भोई की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा जून के पहले सप्ताह में लेने का निर्णय लिया गया. हालांकि, अभी इसकी तिथि तय नहीं हुई है. बैठक में एमबीबीएस प्रोफेशनल्स- टू के रिजल्ट का एसेसमेंट भी किया गया. साथ ही बीएड कोर्स को 90 दिनों का प्रैक्टिस ऑफ टीचिंग (पीओटी) को साथ लेते हुए नियमित करने पर विचार किया गया. परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमन कुमार वर्णवाल ने बताया कि यूजी, पीजी, एलएलबी, बीएड समेत अन्य कोर्सेस के सेशन लेट चल रहे हैं. सभी सेशन को नियमित करने का प्रयास चल रहा है. बीएड के लेट सेमेस्टर को सुधारने में प्रैक्टिस ऑफ टीचिंग अड़ंगा बन रहा है. बैठक में नर्सिंग कॉलेज के रिजल्ट पर भी विचार किया गया. मौके पर डीएसडब्ल्यू डॉ. एसके सिन्हा समेंत सभी विभागों के हेड और डीन उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mla-aparna-reached-harinam-sankirtan-prayed-to-lord/">धनबाद

: हरिनाम संकीर्तन में पहुंचीं विधायक अपर्णा, प्रभु से मांगी दुआ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp