Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड इमेजिंग एक्सपो फोटो प्रतियोगिता में धनबाद के फोटोग्राफरों का दबदबा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  रांची में आयोजित चौथे झारखंड इमेजिंग एक्सपो फोटो प्रदर्शनी प्रतियोगिता में धनबाद के फोटोग्राफरों का दबदबा रहा. उन्होंने प्रतियोगिता के लगभग सभी इवेंट में पुरस्कार जीत लिये. हमारा झारखंड फ़ोटोग्राफी इवेंट में प्रथम पुरस्कार चंदन स्टूडियो धनबाद के राजकुमार सिंह ने जीता. जर्नलिज्म फोटोग्राफी में सुभोजित घोषाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. वेडिंग पोट्रेट फोटोग्राफी में चंदन स्टूडियो के छोटू कुमार साव ने दूसरा और शुभम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. इस बार प्रतियोगिता का नेतृत्व लोहरदगा के विनोद सोनी एवं टीम ने किया. निर्णायक मंडली में फोटोग्राफर गौतम वारिया, रांची के वरिष्ठ पत्रकार जगदीश सिंह एवं लैंडस्केप फोटोग्राफर राजीव रंजन ने विजेताओं का चयन किया. विजेताओं को जेपीएससी के संरक्षक बापी घोषाल, अभिमन्यु कुमार के अलावा सीके पंडित, शिवराम गुप्ता, बिरजू कुमार, उपेंद्र कुमार, राजेश सिन्हा और अनुज कुमार पांडेय ने सम्मानित किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही