Search

 
 
 

धनबाद : आईआईटी में 4 विदेशी सहित 291 रिसर्च स्कॉलर्स का फिजिकल वेरिफिकेशन

 
Dhanbad : आईआईटी आईएसएम, धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-iit-professors-gave-information-about-robot-technology-to-children/">(Dhanbad)

में पीएचडी प्रोग्राम में नए सत्र के लिए विद्यार्थियों का फिजिकल वेरिफिकेशन 3 अगस्त से शुरू हो गया है. पहले दिन पीएचडी प्रोग्राम में नामांकित 4 विदेशी स्कॉलर सहित 291 विद्यार्थियों ने संस्थान में रिपोर्टिंग की. विदेशी स्कॉलरों में इथियोपिया के 2, जबकि तंजानिया और नेपाल के एक-एक विद्यार्थी ने रपोर्टिंग की है. संस्थान के न्यू लेक्चर हॉल में सभी विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया गया. इनमें संस्थान में संचालित 17 पीएचडी प्रोग्राम में नामांकित रिसर्च स्कॉलर शामिल हैं. वहीं, 4 अगस्त को एमटेक प्रोग्राम में नामांकित 15 विद्यार्थियों, जबकि पांच अगस्त को एमएससी और एमएससी टेक प्रोग्राम में नामांकित 2-2 विद्यार्थियों का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-package-offer-of-up-to-46-lakhs-annually-to-iit-students/">धनबाद

: आईआईटी के छात्रों को सालाना 46 लाख तक का पैकेज ऑफर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही