Search

 
 
 

धनबाद: सड़क किनारे खड़े ट्रक से पिकअप वैन की टक्कर, एक की मौत

 

छह घायलों को भेजा गया अस्पताल, तोपचांची पुलिस कर ही जांच-पड़ताल

Topchachi : तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत कांडेडीह चौक में मंगलवार 25 जुलाई की सुबह नेशनल हाईवे के किनारे खड़े ट्रक से पिकअप वैन (JH 03 AC 3730) जा टकराया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई व आधा दर्जन लोग घायल हो गए. मृत व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है. मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता से पिकअप वैन मछली लेकर कारोबारी शेखर दास सहयोगियों के साथ डाल्टेननगंज गए थे. मछली अनलोड करने के बाद कारोबारी सहयोगियों के साथ कोलकाता वापस लौट रहे थे. तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक से पिकअप वैन जा टकराया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. नेशनल हाईवे के कर्मियों तथा ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया है जहां उन सभी घायलों का इलाज चल रहा है. घायलों के नाम रविकरधर, कार्तिक दास, सुदीप बिस्वास, छुटका कुमार और विपला मल्लिक बताया जाता है. वैन में सवार सभी लोग पश्चिम बंगाल कोलकाता में नयाडीह के निवासी हैं. सूचना मिलते ही तोपचांची पुलिस घटना स्थल पहुंची व जांच पड़ताल में जुट गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही