Dhanbad : आईआईटी-आईएसएम के समीप शुक्रवार 12 मई की दोपहर एक अनियंत्रित पिकअप वैन काली रंग की कार में जोरदार टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा टकराया. इसके बाद अफरातफरी मच गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोविंदपुर की तरफ से एक पिकअप वैन और एक क्रेटा कार आ रही थी. तभी आईआईटी-आईएसएम के समीप मोड़ पर वैन का ब्रेक फेल होने से वह क्रेटा कार से टकराकर डिवाइडर पर जा चढ़ी. बताया जाता है कि जेएच 11ऐई 9413 नंबर की कार गिरिडीह से धनबाद आ रही थी. जेएच10सीके 6533 नंबर का वैन बोरा लेकर झरिया जा रहा था. तभी यह हादसा हो गया. जानकारी मिलने पर सरायढेला पुलिस कार्रवाई में जुट गई . [wpse_comments_template]
धनबाद: पिकअप वैन कार से टकरा कर जा चढ़ा डिवाइडर पर
Leave a Comment