Search

 
 
 

धनबाद : निरसा में पिकअप वैन ने ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत, कई घायल

 
Nirsa : निरसा थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर रामकनाली रिलायंस पेट्रोल पंप के पास शनिवार की दोपहर पिकअप वैन ने सड़क के किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. हादसे में पिकअप वैन पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज से वहां लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने पिकअप वैन में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. खबर मिलते ही निरसा थाना के इंस्पेक्टर मनजीत सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा. वहीं, कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-ccl-cmd-inspected-bk-field-directed-to-accelerate-production/">बोकारो

: सीसीएल सीएमडी ने बीएंडके क्षेत्र का किया निरीक्षण, उत्पादन में तेजी लाने का निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही