Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जंगल में लावारिस अवस्था में मिला पिकअप वैन, शराब तस्करी का संदेह

Advertisement
Advertisement
वैन छोड़कर भागे ड्राइवर और खलासी
Topchanchi : तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराडीह के जंगल में गुरुवार 28 सितंबर को लावारिस अवस्था में पिकअप वैन (बीआर 09 आर 2050) बरामद हुआ. पिकअप वैन पर बोरा लोड है. जानकारी के मुताबिक पिकअप वैन रात करीब 1 बजें जंगल में फस गया. वैन का चालक व उपचालक दोनो गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए. मौके पर ट्रैक्टर के टायर के निशान हैं. जिससे यह प्रतीत होता है कि पिकअप वैन को जंगल से रात में ट्रैक्टर के माध्यम से निकालने की पूरी कोशिश की गई. लेकिन असफल रहे. बीच जंगल में लावारिस अवस्था में पिकअप वैन मिलने से लोगो को संदेह है कि पिकअप वैन के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी की जानी थी. इधर तोपचांची पुलिस का कहना है कि रात को गश्ती गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची थी. शराब तस्करी की बात नहीं है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-an-old-woman-found-hanging-from-a-tree-in-barora-katras/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : कतरास के बरोरा में पेड़ से लटका मिला वृद्ध महिला का शव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही