Search

 
 
 

धनबाद : कतरास में बाइक को धक्का मारने के बाद पिकअप वैन पलटी, ड्राइवर गंभीर

 
Katras : कतरास थाना क्षेत्र के भटमुरना मोड़ के समीप रविवार को बाइक को धक्का मारकर भाग रही भूमि आउटसोर्सिंग की बोलेरो पिकअप वैन 8 लेन सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गई. दुर्घटना में पिकअप वैन का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. लोगों का भीड़ लग गई. घटना दोपहर करीब 11:45 बजे की है. स्थानीय लोगों ने घायल ड्राइवर को निचितपुर के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. खबर पाकर कतरास थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वैन को जेसीबी से उठवाकर सड़क से हटाया. इसके बाद आवागमन सुचारू हुआ. यह भी पढ़ें : 20">https://lagatar.in/those-who-snatched-the-employment-of-20-crore-people-are-demanding-answers-from-us-jmm/">20

करोड़ लोगों का रोजगार छीनने वाले हमसे जवाब मांग रहे : जेएमएम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही