Search

 
 
 

धनबाद : भूलन बरारी से अवैध लोहा ले जा रहा पिकअप वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

 
Jharia : सीआईएसएफ व पुलिस की निष्क्रियता से पिछले छह माह से भूलन बरारी रोपवे के बंद स्टोर व वर्कशॉप में रखी लाखों रुपए की लौह सामग्री की चोरी निरंतर जारी है. चोर बुधवार को वर्कशॉप से बड़ी मात्रा में मशीन हब व अन्य लौह सामग्री चोरी कर पिकअप वाहन पर लादकर ले जा रहे थे. इसी दौरान जोड़ापोखर थाना पुलिस ने पिकअप वाहन को पकड़ कर चालक को गिरफ्तार कर लिया. पिकअप वाहन झरिया बानियाहीर के एक बड़े गोदाम का बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ज्ञात हो कि पहले वर्कशॉप में सीआईएसएफ की तैनाती थी. बाद में उसे हटा दिया गया. इसके बाद से आसपास के लाेहा चोर बंद स्टोर व वर्कशॉप में रखी लोही की मशीनें व अन्य सामग्री की चोरी कर रहे हैं. यहां से मशीनों की चोरी कर झरिया व आसपास के लोहा गोदामों व कबाड़ी में बेचा जाता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही