Search

 
 
 

धनबाद : मैथन में प्रतिबंधित मांगुर मछली लदा पिकअप वाहन पकड़ाया, चालक-खलासी से पूछताछ

 
Maithon : मैथन थाना पुलिस ने शनिवार की अहले सुबह टोल प्लाजा के समीप प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली लदे पिकअप वाहन को पकड़ा. वाहन के चालक व खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पुलिस ने जिला मत्स्य विभाग के अधिकारियों को मछलियां की जांच के लिए बुलाया है. चर्चा है कि पुलिस जांच के नाम पर गाड़ी छोड़ने के लिए मोल-भाव करने में जुटी है. इसमें मांगुर मछली के अवैध धंधे से जुड़े सिंडिकेट का सरगना चिरकुंडा का रोशन वर्णवाल मोल-भाव में लगा है. सिंडिकेट में रोशन के अलावा विपुल यादव, चंदन यादव और राकेश मौर्य शामिल हैं. ये लोग लंबे अरसे से यह अवैध धंधे कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल से पिकअप वैन से मछली मैथन होकर गंतव्य तक ले जाया जाता है. बताया जा रहा है कि दो-तीन दिन पहले भी पुलिस ने सिंडिकेट की गाड़ी पकड़ी थी और मोल-भाव के बाद छोड़ दिया था. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-dc-and-sp-launched-filariasis-eradication-campaign-by-taking-medicine/">बोकारो

: डीसी व एसपी ने दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही