Search

 
 
 

धनबाद : मैथन में मवेशी लदा पिकअप वाहन जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

 
Maithon : मैथन पुलिस ने रविवार को मैथन टोल प्लाजा के समीप मवेशियों से लदा पिकअप वाहन (बीआर 03 जीबी 4396) जब्त कर लिया. वाहन पर 9 मवेशी लदे हुए थे. मवेशियों को ले जा रहे तीन पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पशु तस्कर मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हें दबोच लिया गया. गिरफ्तार पशु तस्करों में बबलू कुमार यादव, सर्वदेव यादव व शौकत कुरेशी शामिल हैं. पिकअप वाहन झारखंड से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था. पुलिस ने बताया कि इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जब्त पशुओं को गोशाला भेज दिया गया, जबकि गिरफ्तार तीनों पशु तस्करों को पूछताछ के बाद जेल भेने की तैयारी चल रही थी. यह भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/massas-will-field-candidate-from-dhanbad-seat-in-lok-sabha-elections-arup-chatterjee/">लोकसभा

चुनाव में धनबाद सीट पर प्रत्याशी उतारेगी मासस- अरूप चटर्जी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही