Search

 
 
 

धनबाद:  चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में गंदगी का अंबार, चला स्वच्छता अभियान

 

स्वच्छ भारत मिशन के तहत बड़ी-छोटी नालियों की कराई जा रही है सफाई

Maithon :  चिरकुंडा नगर परिषद ने 1 जुलाई शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर परिषद क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया. अभियान के तहत बड़ी एवं छोटी नालियों की सफाई की जा रही है. ज्ञात हो कि बरसात आते ही पूरे क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा हुआ है.   छोटी-बड़ी सभी नाले-नालियां उफान पर हैं और गंदगी बाहर की ओर बह रही है, जिससे लोगों का जीना दुष्कर हो गया है. चारों ओर दुर्गंध फैली हुई है. इस बीच नगर परिषद द्वारा स्वच्छता अभियान चलाये जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है. नगर परिषद के सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन ने कहा कि आम जनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई का काम किया जा रहा है. बड़े नालों में जेसीबी मशीन के जरिये सफाई कराई जा रही है. छोटी नालियों की सफाई कर्मियों से कराई जा रही है. उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह अभियान तब तक चलता रहेगा, जब तक पूरा नगर क्षेत्र स्वच्छ नहीं हो जाता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही