Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  बलियापुर प्रखंड की प्रमुख बनी पिंकी देवी व आशा देवी उप प्रमुख

Sindri : सिंदरी (Sindri) बलियापुर प्रखंड कार्यालय में गुरुवार 23 जून को पिंकी देवी प्रमुख व आशा देवी उप प्रमुख निर्विरोध चुनी गई. प्रमुख व उप प्रमुख को निर्वाचन पदाधिकारी सह अध्यक्ष एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी ने प्रमाण पत्र सौंपा और शपथ दिलाई. मौके पर बीडीओ अमित कुमार, सीओ रामप्रवेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे. प्रमुख व उप प्रमुख ने बीबीएम महाविद्यालय परिसर पहुंची और बिनोद बिहारी महतो के समाधि स्थल पर माल्यार्पण किया.  दोनों ने पूर्व विधायक आनंद महतो से भी आशीर्वाद लिया. पंचायत प्रमुख पिंकी देवी सुरुंगा पंचायत समिति की और उप प्रमुख आशा देवी बलियापुर पूर्वी पंचायत समिति की सदस्य हैं. दोनों ही मासस समर्थित हैं. इस तरह तीसरी बार भी इस चुनाव में मासस ने अपना दबदबा कायम रखा. दोनों की जीत पर मासस समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटी. मौके पर मासस केंद्रीय सचिव बबलू महतो, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश रवानी, चंडी चरण देव, लोबीन रजक, पशुपतिनाथ देव, प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया गणेश महतो, पंसस दिवाकर महतो, देवाशीष पांडे,  सुनील महतो, पूर्व प्रमुख गीता देवी,  जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी, अविनाश महतो,  राजू महतो, हीरालाल मोदक, काशीनाथ मंडल,  लालचंद महतो, दिनेश महतो, मुकेश महतो, रोहित महतो, पूर्व मुखिया जंग बहादुर महतो, पूर्व मुखिया संतोष रवानी, शैलेन मंडल, शीतल दत्ता, अरुण महतो, बलदेव महतो, काशीनाथ मंडल, अमित बनर्जी, कृष्णा दां, मंगल महतो, स्वपन कुमार महतो,  राकेश देव, संजीत महतो, अर्जुन महतो, रवि महतो, देव रंजन दास, जेठ महतो, विजय रजक, अनिल महतो, सुनील महतो, आमोद बाउरी, बबलू बाउरी, मुकुल चंद्र रोहिदास, आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-pavement-shopkeepers-staged-a-sit-in-expressed-anger-over-the-attitude-of-the-municipal-commissioner/">धनबाद:

फुटपाथ दुकानदारों ने दिया धरना, नगर आयुक्त के रवैये पर जताया रोष [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही