Search

 
 
 

धनबाद: पिंकी मंडल चुनी गई शिवलीबाड़ी दक्षिण पंचायत की सहिया

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) एग्यारकुंड प्रखंड अंतर्गत शिवलीबाड़ी दक्षिण पंचायत भवन में शनिवार 27 अगस्त को स्वास्थ्य सहिया पद के चुनाव के लिए आमसभा हुई. सभा की अध्यक्षता मुखिया चंचल देवी ने की. सभा में सर्वसम्मति से पिंकी मंडल को सहिया चुन लिया गया. आमसभा में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था. आमसभा में निरसा स्वास्थ्य केंद्र से धनेश्वर राम और डेनियल बेक के अलावा उप मुखिया कुलदीप सिंह, मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव, वार्ड सदस्य सैराबनो, तृप्ति गोराई, चंपा देवी , लता देवी, शिक्षक प्रमोद झा सेविका नाजरीन कौशर, सहिया सोनाली बावरी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही