Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: उपेंद्र हत्याकांड में आत्मसमर्पण के बाद पिंटू की जमानत खारिज, गया जेल

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)   अपने चचेरे भाई रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की हत्या कराने के नामजद आरोपी पिंटू सिंह सोमवार 13 फरवरी को अदालत  में आत्मसमर्पण कर दिया. धनबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह की अदालत ने पिंटू सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर उसे 14 दिनों के लिए हिरासत में जेल भेज दिया है. रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की हत्या विगत एक फरवरी को पीके राय मेमोरियल कॉलेज के पास गोली मारकर कर दी गई थी. पत्नी ने चचेरे देवर पिंटू सिंह, सिंटू सिंह, प्रिंस खान, गॉडविन खान और केंदुआ के राजेश चौहान सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने उसी दिन सिंटू को गिरफ्तार कर लिया था. चार दिन की पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया था.

  नीरज हत्याकांड में संजीव समेत अन्य की अर्जी खारिज

धनबाद :  पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों के हत्याकांड की सुनवाई सोमवार 13 फरवरी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत में हुई. सुनवाई के दौरान आरोपी संजीव सिंह, चंदन सिंह, पंकज सिंह, डब्लू मिश्रा, अमन सिंह, विनोद सिंह की ओर से दायर  58 गवाहों को गवाही हेतु बुलाए जाने की अर्जी जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने खारिज कर दी. कोर्ट को दिए आवेदन में संजीव सिंह ने 10, चंदन सिंह ने 14, पंकज सिंह ने 10,  अमन सिंह ने 11, डब्लू मिश्रा ने 6 तथा विनोद सिंह ने 6 गवाहों को बुलाने के लिए नोटीस जारी करने की प्रार्थना की थी.  8 फरवरी को अदालत ने मोहम्मद कुर्बान की ओर से दायर 18 गवाहों को बुलाने की अर्जी खारिज कर दी थी. सुनवाई के दौरान झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह,  धनजी सिंह,डब्लू ,मिश्रा,संजय सिंह, पींटू सिंह , शूटर अमन सिंह, शिबू उर्फ सागर, सोनू उर्फ कुर्बान, सतीश उर्फ रोहित उर्फ चंदन एवं मास्टरमाइंड पंकज सिंह को अदालत मे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया.  अदालत ने सुनवाई के लिए 20 फरवरी की तारीख तय की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही