Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चिरकुंडा में पायनियर कंपनी के कर्मी हड़ताल पर, कूड़ा-कचरे का लगा अंबार

Advertisement
Advertisement
 Nirsa: निरसा (Nirsa) चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में कचरा का उठाव करनेवाली पायनियर कंपनी के कर्मियों ने हड़ताल कर दी है. कर्मचारियों को दो माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. इधर वार्डों व मुख्य सडकों पर जहां-तहां कचरे का अंबार लगा हुआ है. नगर परिषद के सफाई कर्मी नाला की सफाई कर कचरा बगल में जमा कर देते हैं. कचरे का उठाव नहीं होने के कारण दुर्गंध तो फैल ही रही है, संक्रामक बीमारी फैलने का भी खतरा उत्पन्न हो गया है. वार्ड संख्या दो के पार्षद प्रतिनिधि प्रो अरुण कुमार ने कहा कि कुमारधुबी स्टेशन रोड में नाली के ऊपर पड़ा कचरा उठाव एक माह से नहीं हुआ है, जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है. तालडांगा स्थित एसबीआई मुख्य सडक के किनारे जमा कचराका उठाव नहीं होने से भी लोग परेशान हैं. कंपनी के पंकज कुमार ने कहा कि कर्मियों को दो माह से मानदेय भुगतान नहीं हुआ है. इस कारण कर्मी एक माह से अनिश्चित कालीन हडताल पर हैं. उन्होंने कहा कि दो-तीन दिन में कर्मियों को मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा. इसके बाद कचरा का उठाव शुरू हो जाएगा. विभाग के पदाधिकारी ने कहा कि पायनियर कंपनी में आपसी विवाद के कारण ऐसी समस्या हुई है. जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-personnel-were-sent-to-the-cluster-along-with-the-polling-material/">धनबाद

: मतदान सामग्री के साथ कर्मियों को कलस्टर पहुंचाया गया [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/dhanbad-the-personnel-were-sent-to-the-cluster-along-with-the-polling-material/">

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही