Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: चिरकुंडा शहरी जलापूर्ति योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, नहीं मिला पानी

Maithan :  मेढ़ा पंचायत क्षेत्र में 3 मई बुधवार को चिरकुंडा शहरी जलापूर्ति योजना की सप्लाई पाइपलाइन डीवीसी के कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई और हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया. पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण चिरकुंडा शहरी क्षेत्र के करीब पचास हजार की आबादी को जलापूर्ति नहीं हो सकी. चिरकुंडा नगर परिषद के सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन ने बताया कि डीवीसी के कार्य के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है. तकनीकी रूप से निरीक्षण किया गया है. कल यानी गुरुवार 4 मई को पाइपलाइन की मरम्मत हो जाएगी. हालांकि गुरुवार को भी जलापूर्ति बाधित रहेगी. सम्भावना है कि गुरुवार को मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा और शुक्रवार से पेयजलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही