Search

धनबाद : एग्यारकुंड के काली पहाड़ी में जलापूर्ति के लिए बिछेगी पाइपलाइन

Maithon : एग्यारकुण्ड प्रखंड के कालीपहाड़ी पूरब पंचायत के आदिवासी बहुल गांव पोड़ाडीह, टुनाघुटू, मंगलमारा व बरमुड़ी में पेयजल संकट दूर होने वाला है. इन गांवों में अब सप्लाई का पानी पहुंचेगा. ईसीएल मुगमा एरिया के सिविल विभाग के अभियंताओं की टीम ने 3 अप्रैल को बराकर नदी से उक्त गांवों तक पाइपलाइन बिछाने के लिए मापी की. घरों तक सप्लाई का पानी पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है. मापी के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और कार्य में अभियंताओं की मदद भी की. ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के समय से ही वे लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. गर्मियों में चुआं के पानी पर  निर्भर रहना पड़ता था. लेकिन ईसीएल के प्रयास से अब यह संकट दूर होने वाला है. ग्रामीणों ने इसका श्रेय कांग्रेस सुधांशु शेखर झा को दिया, जिनके प्रयास से ही यह संभव होने जा रहा है. ईसीएल प्रबंधन ने सीएसआर फंड से बराकर नदी से गांव तक पाइपलाइन बिछाकर पेयजलापूर्ति करने की पहल शुरू की है. मौके पर विजय हेंब्रम, लखीराम टुडू, मंगल मारांडी, नारायण मारांडी, सुखदेव टुडू, सुरेश मरांडी, लखींदर हांसदा, अमर टुडू, हरिलाल बास्की, पवन सोरेन, गुलु टुडू, बिरजू मारांडी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-government-should-start-pension-and-housing-scheme-for-drivers-union/">धनबाद

: चालकों के लिए पेंशन व आवास योजना शुरू करे सरकार- संघ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp