Search

 
 
 

धनबाद : विभागीय उदासीनता का शिकार पीठाकयारी पंचायत का प्राथमिक विद्यालय

 
बिजली, पानी, शौचालय की सुविधा नदारद, बेंच रहने के बावजूद जमीन पर बैठते बच्चे
Nirsa : निरसा प्रखण्ड के पीठाकयारी पंचायत का प्राथमिक विद्यालय पिछले एक साल से विभागीय उपेक्षा का दंश झेल रहा है. स्कूल में बच्चों की सुविधा के नाम पर सिर्फ भवन और बेंच ही है. बिजली, पानी, शौचालय, मिड डे मील जैसी ज़रूरी सुविधाओं से बच्चे महरूम हैं. स्कूल भवन में बिजली का मीटर तो लगा हुआ है. लेकिन बिजली की आपूर्ति नही है. पेयजल के अभाव में रसोइया को अपने घर से पानी लाना पड़ता है. तब बच्चों को खाना मिलता है. जिस दिन रसोइया पानी नहीं लाती, बच्चों को मध्यह्न भोजन नहीं मिलता. शौचालय के अभाव में बच्चों को शौच जाने के लिए अपने घर जाना पड़ता है. स्कूल के कमरों में रखा बेंच शोभा की वस्तु बना हुआ. बच्चे जमीन पर बैठकर ही पढ़ाई करते हैं. इतना ही नही आलम यह है कि बाउंड्री के अंदर ग्रामीणों ने कब्जा कर गाड़ी पार्क करने का स्टैंड बना लिया है. स्कूल के प्रधानाध्यापक विजय कुमार बाउरी ने बताया कि स्कूल में करीब एक साल से बिजली नहीं है. इसे लेकर विभाग को कई बार सूचित किया जा चुका है. बिजली विभाग को भी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जानकारी दी गई है. लेकिन विभाग के कानों में जू तक नहीं रेंग रहा है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-dependents-of-jhamada-workers-warned-of-fierce-agitation/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : झमाडा कर्मियों के आश्रितों ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही