Search

 
 
 

धनबाद : पीके राय कॉलेज प्रशासन ने लगाये गये 100 पौधे

 
पौधरोपण के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प धनबाद : पीके राय कॉलेज प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए शुक्रवार 21 जुलाई की सुबह कॉलेज परिसर में 100 पौधे लगाये. इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्या डॉ.कविता सिंह समेत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद थे. पौधरोपण के लिए सीआईएसएफ के डीआईजी विनय काजला, कमांडेट विशाल शर्मा और शेखर रमोला को आमंत्रित किया गया था. सीआईएसएफ अधिकारियों के अलावा कॉलेज प्राचार्या, शिक्षकों और एनसीसी कैडेटों ने भी पौधरोपण किया. नीम, कदम, अर्जुन और अमरुद के पौधे लगाये गये. मौके पर अंग्रेजी साहित्य के शिक्षक मंतोष पांडे ने कहा कि कॉलेज ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल की है. पृथ्वी को बचाने के लिए पर्यावरण की रक्षा किया जाना जरूरी है. इस पहल को आगे भी जारी रखा जाएगा. पौधरोपण करने वालों में अंग्रेजी साहित्य के शिक्षक प्रो. मंतोष पांडे, डॉ. संजय सिंह, एमएल महतो, डॉ.अशोक मंडल, अजीत नारायण दास, हिमांशु शुक्ला, कुंदन मिश्रा, कॉलेज के प्रधान सहायक डॉ.अभिषेक कुमार शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-special-magistrate-ticket-checking-campaign-started-in-the-station/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: स्टेशन में चला स्पेशल मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही