Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पीके रॉय कॉलेज शिक्षक नियुक्ति गड़बड़ी में अभ्यर्थी ने लगाई कुलपति से गुहार

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में इंटरमीडिएट शिक्षकों की नियुक्ति में गड़बड़ी का विरोध करते हुए अब अभ्यर्थी शिकायत लेकर सामने आने लगे हैं. आदर्श नगर हीरापुर निवासी अनुराधा कश्यप ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शुकदेव भोई को ज्ञापन सौंपकर नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. ज्ञापन की प्रतिलिपि उन्होंने राज्यपाल, जैक के सचिव, उच्च शिक्षा निदेशक के साथ धनबाद के सांसद व विधायक को भी भेजी है.

   प्राचार्य व इंटरमीडिएट प्रभारी पर कार्रवाई की मांग

कुलपति को सौंपे गए ज्ञापन में अनुराधा ने बताया है कि उन्होंने भी इंटरमीडिएट के लिए गेस्ट शिक्षक की नियुक्ति के लिए आवेदन दिया था. जानकारी उन्होंने प्राचार्य डॉ नसीम अहमद एवं इंटरमीडिएट प्रभारी डीके चौबे से मिलकर ली थी. बाद में वह जब नियुक्ति प्रक्रिया का पता लगाने गई तो बताया गया कि सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिन शिक्षकों की गुप्त रूप से नियुक्ति हुई है, वे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से कॉलेज के स्थायी व सेवानिवृत्त शिक्षकों के रिश्तेदार हैं. अनुराधा ने नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान प्रक्रिया में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है. उन्होंने कुलपति से पूरे मामले की जांच कराते हुए नियुक्ति रद्द करने एवं प्राचार्य और इंटरमीडिएट को-ऑर्डिनेटर पर कार्रवाई की मांग की है.

 पूरी ईमानदारी से हुआ है शिक्षकों का चयन : प्राचार्य

पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज के  प्राचार्य डॉ नसीम अहमद का कहना है कि "इंटरमीडिएट की परीक्षा मार्च में होने वाली है. समय कम बचा है. इसलिए विद्यार्थियों की सही तैयारी के लिए उन्होंने जल्दीबाजी में नियुक्ति की प्रक्रिया को अंजाम दिया है. साक्षात्कार पूरी ईमानदारी के साथ हुआ है और मेधावी अभ्यर्थियों का चयन हुआ है." [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही