Search

धनबाद: गुरु नानक कॉलेज में चलाया गया प्लेसमेंट अभियान

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गुरु नानक कॉलेज धनबाद के भुदा कैंपस में 11 मई गुरुवार को ए बी इंश्योरेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने प्लेसमेंट ड्राइव चलाया. ड्राइव का संचालन कंपनी के राहुल सिंह, गोविंद पंडित, इमरान खान तथा विकास कुमार ने किया. प्लेसमेंट अभियान में   90 छात्र-छात्राएं शामिल हुई, जिसमें 15 से 20 विद्यार्थियों के चुने जाने की संभावना है. कंपनी का मुख्यालय कोलकाता में है,जिसकी एक शाखा धनबाद के बैंक मोड़ में है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय प्रसाद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्लेसमेंट सेल के हेड प्रॉफ संजय कुमार सिन्हा और उनकी टीम इस तरह का प्लेसमेंट अभियान लगातार चलाती रहती है. स्किल बेस्ड और रोजगार परक शिक्षा आज के युग की मांग है. गुरु नानक कॉलेज इस दायित्व का निर्वहन करता रहेगा. इस अभियान में प्रोफेसर पीयूष अग्रवाल और प्रोफेसर स्नेहल गोस्वामी का अहम योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp