Search

 
 
 

धनबाद : स्वच्छ वातावरण के लिए कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं- मुखिया

 
Mahuda : धनबाद जिले के महुदा (Mahuda) क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को संस्थाओं ने पौधरोपण किया और रैली निकालकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया. राजकीयकृत मध्य विद्यालय कुमारडीह पदुगोड़ा में मुखिया महेश कुमार पटवारी के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया. महिला समूह की सदस्यों ने भी एक-एक पौधा लगाया. महिलाओं ने विद्यालय से पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली. रैली पुदगोड़ा गांव का भ्रमण कर वापस विद्यालय प्रांगण पहुंची. रैली महिलाएं पर्यावरण बचाओ का नारा लगाते हुए चल रही थीं. मुखिया महेश कुमार पटवारी ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए हर किसी को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए. मौके पर मालती देवी, उषा देवी, दीपाली महतो, सोनिया कुमारी, पिंकी देवी, गुड़िया कुमारी, बबिता कुमारी, रिंकु कुमारी, बसंती देवी, सरिता देवी, रीना देवी, जमुना देवी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थीं. इसके अलावा झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट की ओर से अपने कार्यक्षेत्र के गावों में पौरोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी, हलीमा एजाज, बिनोद महतो, ममता रवानी, रिंकू देवी, भागीरथ सिंह, नईमुद्दीन अंसारी, मुमताज अंसारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही