Dhanbad : विश्व पृथ्वी दिवस पर 22 अप्रैल को नगर निगम कार्यालय से सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई. पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ का नारा बुलंद करते हुए लोग सीटी सेंटर पहुंचे, जहां प्रदूषण के कारण खराब होते फेफड़ा का स्क्रीन लगाया गया. उसके बाद रैली एलसी रोड होते हुए गोल्फ ग्राउंड पार्क पहुंची. रैली में शामिल सभी लोगों के बीच फलदार पौधे बांटे गए. सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य पृथ्वी पर बढ़ते प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करना है. धनबाद भी इससे अछूता नहीं है. प्रदूषण का सबसे बुरा असर हमारे फेफड़ों पर पड़ रहा है. सांस की समस्या बढ़ रही है. इसे नियंत्रित करने का एकमात्र उपाय हरियाली व अधिक से अधिक पौधे लगाना है. नगर निगम के इस अभियान में सभी की भागीदारी जरूरी है. उन्होंने कहा कि हरियाली बनाए रखने के लिए हर किसी को अपने आसपास फलदार पौधे लगाना चाहिए. सीटी सेंटर के पास एक लंग्स का स्क्रीन भी लगाया गया है, जो लोगों को प्रदूषण के खतरे से अवगत कराएगा.मौके पर सीटी मैनेजर रणधीर वर्मा, चंद्रशेखर सिंह, कुणाल सिंह सहित निगम के अन्य कर्मी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-students-took-oath-of-cleanliness-in-sampoorna-shiksha-kendra/">धनबाद
: संपूर्ण शिक्षा केंद्र में विद्यार्थियों ने ली स्वच्छता की शपथ [wpse_comments_template]
धनबाद : विश्व पृथ्वी दिवस पर पेड़ लगाओ धरती बचाओ का नारा हुआ बुलंद

Leave a Comment