Tetulmari : उत्क्रमित उच्च विद्यालय नगरीकला में सोमवार को कक्षा दो की छत का प्लास्टर अचानक भरभरा कर गिर गया. इस घटना में कक्षा में पढ़ रहे बच्चे बाल बाल बच गए. कुछ समय के लिए कमरे में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. प्रचार्य सबिता कुमारी ने बताया कि भवन की मरम्मत को लेकर कई बार विभाग को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. भवन कई साल पुराना है, जिससे छत व दीवारें जर्जर हो गई हैं. हमेशा अनहोनी का अंदेशा बना रहता है. बच्चों की पढ़ाई का नुकसान नहीं हो, जिसके लिए पुराने भवन की एक कक्षा को साफ-सफाई कर उसी में कक्षा को शिफ्ट कर दिया गया है. [wpse_comments_template]
धनबाद : तेतुलमारी में स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे विद्यार्थी
Last Updated: Apr 22, 2024 12:00 AM (IST)