Dhanbad : संस्था स्विचऑन फाउंडेशन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को धनबाद के चंद्रशेखर आजाद चौक पर प्लास्टिक के स्कल्पचर (कलाकृति) का निर्माण किया है. यह स्कल्पचर प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान का संदेश दे रहा है. विधायक राज सिन्हा व नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने इस नमूने का उद्घाटन किया. इसके बाद दोनों अतिथियों ने पौधरोपण किया और संस्था के प्रयासों की राहाना की.
समारोह में आयुष फाउंडेशन के बच्चे भी शरीक हुए. फाउंडेशन के सचिव अर्पिता अग्रवाल ने बताया कि स्कल्पचर 20 फीट लंबा है, इसे घर और आसपास के प्लास्टिक के वेस्ट मैटेरियल से बनाया गया है. इसे बनाने पर 50 हजार रुपए लागत आई है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी को या तो प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करना होगा या उसे दोबारा उपयोग में लाने लायक बनाना होगा. वरना यदि हम यूं ही कचरे का पहाड़ खड़ा करते रहे, तो आगे चलकर सांस लेना भी दूभर हो जाएगा. स्विचऑन फाउंडेशन के एमडी विनय जाजू ने कहा कि पर्यावरण के लिए प्लास्टिक सबसे बड़ा खतरा है. प्लास्टिक कचरे को कम करने के लिए संस्था इसे दोबारा उपयोग में लाने का काम कर रही है. संस्था धनबाद में इससे पहले प्लास्टिक की मूर्तियां, नल से निकलता प्लास्टिक का कचरा जैसी कलाकृति बना चुकी है. इस पहल के साथ युवाओं को जोड़ने का काम किया जा रहा है. मौके पर नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद अनीस, नगर प्रबंधक प्रेम प्रकाश, फाउंडेशन के गणेश शर्मा, सुजाता रंजन, गीता दास, तनीषा कुमारी आदि मौजूद थे.
यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tata-steel-jharia-division-took-out-a-rally-and-gave-a-message-to-protect-the-environment/">धनबाद
: टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने रैली निकाल पर्यावरण की रक्षा का दिया संदेश
: टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने रैली निकाल पर्यावरण की रक्षा का दिया संदेश
[wpse_comments_template]
Leave a Comment