Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: हर्ल सिंदरी के घायल मजदूर के पैर में लग रहा प्लेट्स

Sindri: सिंदरी (Sindri) हर्ल सिंदरी खाद कारखाने में बुधवार की शाम दुर्घटना में जख्मी पश्चिम बंगाल निवासी ठेकाकर्मी 50 वर्षीय परितोष बनर्जी के पैर में चिकित्सकों ने मल्टिपल फ्रैक्चर बताया है. पैर में प्लेट्स लगाने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धनबाद स्थित एशियन जालान अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि परितोष का दाहिना पैर घायल है और खून के रिसाव को बंद कर दिया गया है. शरीर के कुछ हिस्सों में हल्की फुल्की चोटें हैं. समाचार लिखे जाने तक श्रमिक के दाहिने पैर में प्लेट्स लगाने के लिए ऑपरेशन किया जा रहा था. बताते चलें कि बुधवार 18 जनवरी की शाम लगभग साढ़े चार बजे यूरिया बैगिंग प्लांट में कन्वेयर बेल्ट में पैर फंसने से उनके दाहिने पैर से लगातार खून का रिसाव हो रहा था. इस  कारण कर्मचारियों में भगदड़ मच गई थी. घायल श्रमिक को हर्ल प्रबंधन ने आनन फानन में एशियन जालान अस्पताल भेज दिया थाय हर्ल सिंदरी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दिप्तेन राय ने कहा कि घायल श्रमिक का बेहतर इलाज कराया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही