Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गोमो रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म बन गया है मवेशियों का चारागाह, रेल प्रशासन बेपरवाह

Advertisement
Advertisement
यात्रियों के साथ-साथ स्टॉल संचालकों को होती है परेशानी, बना रहता है हादसे का डर
Gomoh : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमोह  स्टेशन के प्लेटफार्म लावारिस पशुओं का भी प्लेटफॉर्म बन गया है. हर रोज प्लेटफॉर्म पर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है. जिससे यात्रियों के साथ-साथ प्लेटफॉर्म के स्टॉल संचालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं दूसरी ओर रेल प्रशासन पूरी तरह बेपरवाह बना बैठा है. जबकि प्लेटफार्म की देखरेख और उसकी  साफ-सफाई के लिए प्राइवेट एजेंसियों को लाखों का टेंडर ज़ारी होता है. एजेंसियों के दर्जनों कर्मचारी संबंधित रेलवे अधिकारी की देखरेख में कार्य करते हैं. इसके बावजूद भी स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लावारिस गायें,  कुत्ते, चूहे  दंभ ठोक कर जमे रहते हैं.

यात्रियों को होती है परेशानी

प्लेटफॉर्म पर पशुओं के जमावड़े से रेल यात्री से लेकर स्टॉल संचालक तक परेशान हैं. कभी-कभी तो  उदंड जानवरों का शिकार  होकर यात्री घायल भी हो जाते  हैं. ट्रेनों के आने-जाने के दौरान रेलवे लाइन पर जानवरों के चले जाने पर हादसे का खतरा भी बना रहता है. ऐसे मामलो में रेलवे प्रशासन की अनदेखी से यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं.

अधिकारी जता रहे लाचारी 

रेलवे के सेनेटरी अधिकारी कहते है कि रेलवे में जानवरो के लिए गोशाला की व्यवस्था नहीं है. जानवरों को भगाया जाता है, लेकिन वो दोबारा लौट आते हैं. इन समस्याओ पर स्थानीय ग्रामीणो को ध्यान देने की ज़रूरत है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-under-the-meri-mati-mera-desh-campaign-amrit-kalash-yatra-started-in-topchanchi/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत तोपचांची में निकली अमृत कलश यात्रा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही