Search

 
 
 

धनबाद : प्यार का ढोंग रचाकर शरीर से भी खेला, शादी की बात की तो भाग निकला

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  कोयलांचल धनबाद में इन दिनों प्यार, सेक्स और धोखा का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन ऐसे कई मामलों के बीच 3 जुलाई रविवार को एक प्रेमिका अपने प्रेमी पर बेवफाई का आरोप लगाती हुई धनबाद थाना पहुंच गई. प्रेमी उसे छोड़ कर अन्य लड़की से शादी रचाने भाग गया है. वह शादी रुकवाने के लिए थाना में गुहार लगा रही थी. प्रेमी अखिलेश्वर कुमार ने पहले प्यार किया, शारीरिक संबंध भी बनाया और अब शादी रचाने गांव चला गया है. प्रेमिका पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग कर रही है.

  दूसरी शादी रचाने चुपके से गांव भाग गुपचुप विक्रेता

पीड़िता सोनी कुमारी ( काल्पनिक नाम ) ने पुलिस को बताया कि वह सिजुआ की रहने वाली है और महुदा कॉलेज में पढ़ाई करती है. वह पूरी तरह बालिग है. बताया कि उसके मोहल्ले का अखिलेश्वर कुमार पेशे से गुपचुप विक्रेता है. उसने पहले प्यार का वादा किया, फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया. परंतु शादी के लिए टाल मटोल भी करता रहा. अब वह धनबाद छोड़ अपने गांव चला गया है.

  मोबाइल में कई आपत्तिजनक फोटो मौजूद

पीड़िता ने बताया कि साक्ष्य के तौर पर उसके मोबाइल में कई आपत्तिजनक फोटो मौजूद है. फोटो महिला थाना प्रभारी के समक्ष प्रस्तुत भी किया है. लड़की का कहना है कि मोहल्ले में दोनों के संबंध की चर्चा है. इस स्थिति में वह किसी अन्य लड़की से शादी करता है तो वह कहीं की नहीं रह जाएगी.

   प्रेमी ने प्रेमिका को किया पहचानने से भी इंकार

जब महिला थाना प्रभारी ने आरोपी प्रेमी अखिलेश्वर कुमार से संपर्क साधा तो उसने प्रेमिका को पहचानने से भी इंकार कर दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके परिजनों से बात कर शादी पर रोक लगाते हुए थाने में आकर पहले फैसला करने की बात कही है उन्होंने कहा है कि थाना में फैसला होने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-result-of-first-phd-exam-out-in-bbmku-425-passed/">धनबाद

: बीबीएमकेयू में पहली पीएचडी परीक्षा का रिजल्ट निकला,  425 पास [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही