Search

 
 
 

धनबाद:  सफलता में अति उत्साहित व विफलता से हतोत्साहित न हों खिलाड़ी : देवेंद्र नायक

 

नेताजी स्पोर्टिंग क्लब व रामनारायण सिंह मेमोरियल क्रिकेट ने आयोजित किया मोटिवेशनल कार्यक्रम

Nirsa :   ईसीएल मुगमा एरिया के देवेंद्र कुमार नायक ने खिलाड़ियों से कहा कि वे सफलता में अति उत्साहित व असफलता को लेकर हतोत्साहित न हों. वह मंगलवार 4 जुलाई की रात कल्याणेश्वरी क्लब में नेताजी स्पोर्टिंग क्लब और रामनारायण सिंह मेमोरियल क्रिकेट अकादमी द्वारा  आयोजित मोटिवेशनल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की हैसियत से बोल रहे थे. इसके पहले उन्हें आदित्य सिंह ने बुके देकर सम्मानित किया. इसके अलावा बिशिष्ट अतिथि लखीमाता ग्रुप के एजेंट उमेश पंडित को अंकित राज सिंह, मुगमा एरिया के एडमिनिस्ट्रेशन मैनेजर बाबू लाल पांडेय मैनेजर को रितिका किस्कू ने बुके देकर स्वागत किया. पूर्व महाप्रबंधक ने खिलाड़ियों से कहा कि असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है. एजेंट उमेश पंडित ने अनुशासन के साथ कड़ी मेहनत करने की सीख दी. मैनेजर बीएल पांडेय ने कहा कि जीवन में सफल होने के बाद उस स्थान पर टिके रहने के लिए 10 गुना अधिक मेहनत करने की जरूरत है. समारोह का संचालन एकडेमी के कोच धर्मेन्द्र कुमार ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंदी चौहान और वेणु गोपाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अंत में पवन कुमार मोदी द्वारा मोरंजक मैजिक पेश किया गया. मौके पर अभिभावक सुरेंद्र कुमार, पप्पू सिंह, रमेश सिंह, शिवशंकर समेत अनुज कुमार, सिमरन कुमारी, अंश कुमार महतो, माही, जया, अंकिता, रोबिन मंडल, आयुष सिंह, गोगी सिंह समेत काफी संख्या में क्लब के खिलाड़ी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही