Search

 
 
 

धनबाद के खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग में जीते 2 स्वर्ण, 11 रजत व 14 कांस्य पदक

 

 संघ के अध्यक्ष दलबार सिंह सहित पदाधिकारियों ने दी बधाई

Dhanbad : झारखंड राज्य सब जूनियर एवं जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में धनबाद के खिलाड़ियों ने दोनों वर्गों में उम्दा प्रदर्शन किया है. खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 11 रजत एवं 14 कांस्य पदक जीते. प्रतियोगिता का आयोजन 30 जून से 2 जुलाई तक खेल गांव बॉक्सिंग हॉल रांची में हुआ था. नेहाल कुमार, समीर अली अंसारी स्वर्ण पदक जीते, जबकि मुस्कान कुमारी, असता सिंह, गौरी कुमारी, अनुष्का सरकार, अनिमेष दुबे, सौरभ कुमार, दीपक कुमार, आरूष लोहरा, मुकेश महतो, प्रत्यूष, शुभम कुमार को रजत पदक मिला. रिया कुमारी, पुस्तिका रानी, संस्कार विश्वकर्मा, प्रियांशु सिंह, चंद्र प्रकाश नायक, शिवम कुमार ,रोवेन हेल ,ओम कुमार, सागर कुमार महतो, अंशिका भगत, अपर्णा कुमारी ,अनामिका नायक, अंजलि जयसवाल, प्रशांत कुमार ने कांस्य पदक जीत कर अपना परचम लहराया. प्रशिक्षक के रूप में महताब आलम, देवेंद्र कुमार महतो, बासुकीनाथ, स्निग्धा फ्री मौजूद थे. सभी की उपलब्धि पर धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं वार्ड नंबर 25 के पार्षद प्रियरंजन ने खिलाड़ियों की बहुत प्रशंसा की. इस अवसर पर धनबाद जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष दलबार सिंह, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद महतो, सतपाल सिंह, संतोष सिंह, कौशल सिंह, महेंद्र प्रताप ,दिनेश यादव ,मोहम्मद शमीम अंसारी, पंकज शाह, पलविंदर सिंह, अभिषेक पांडे रवि कुमार ब्रह्मदेव यादव राहुल आनंद, अभिमन्यु कुमार प्रताप कुमार महतो कुसुम महतो प्रीति महतो पायल कुमारी महत्व ने खिलाड़ियों व प्रशिक्षक को बधाई दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही