Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  मनरेगा में मशीन का उपयोग कर बनाया जा रहा खेल का मैदान

Maithan : मैथन (Maithan)   एग्यारकुंड प्रखंड के चांच पंचायत के वर्षों पुराने खेल के मैदान के वीर शहीद पोटो योजना के तहत जीर्णोद्धार कार्य में मनरेगा कर्मियों की जगह मशीनों से काम कराया जा रहा है.जानकारी के अनुसार चांच पंचायत के खेल मैदान का समतलीकरण करने के लिए कुल एक लाख सत्तावन हजार तिहत्तर (1,57,073) रुपये की राशि आंवटित की गई थी.

 घास-फूस छील कर 90 हजार की निकासी

इस खेल के मैदान को जेसीबी मशीन से सिर्फ घास-फूस छीलकर करीब नब्बे हजार रुपये की निकासी कर ली गई है. जब कुछ मीडियाकर्मी खेल के मैदान की फोटोग्राफी करने पहुंचे तो संवेदक व उसके गुर्गो ने उनके साथ दुर्व्यवहार व धक्का-मुक्की कर कैमरा छीनने का प्रयास किया.

  पत्रकारों से किया दुर्व्यवहार, कैमरा छीना

बाद में पत्रकारों की टीम पहुंची और संवेदक ने माफी मांगी तो मामला शांत हुआ. इस पूरे मामले पर एग्यारकुंड प्रखंड के बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने कहा कि मनरेगा के तहत जेसीबी मशीन का उपयोग प्रतिबंधित है. कहा कि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी और कनीय अभियंता को जांच का निर्देश जारी कर दिया गया है. निर्देश में कहा गया है कि अविलंब जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें. इसके बाद कारवाई की जाएगी.

  महत्वाकांक्षी योजना का भी बुरा हाल

बता दें कि झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक वीर पोटो योजना के तहत पूरे झारखंड में कुल 3329 खेल के मैदान का निर्माण किया जा रहा है. इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य पंचायतों में बेरोजगारों को रोजगार और ग्रामीणों को खेल के मैदान की सुविधा उपलब्ध कराना है. लेकिन इस महत्वाकांक्षी योजना में भी अधिकारी पैसों की बंदरबांट करने में लगे हुए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही