Search

 
 
 

धनबाद: सेल कोलियरी डिवीजन जीतपुर की सुरक्षा के साथ हो रहा खिलवाड़: जमसं

 

लगातार चोरी में सुरक्षा गार्ड पर लापरवाही व मिलीभगत का लगाया आरोप

Jorapokhar: जीतपुर कोलियरी एवं नगर क्षेत्र में रविवार को कोलियरी के ऑफिसर कॉलोनी स्थित ठेकेदार कुमार कंस्ट्रक्शन के गोदाम में चोरी के बाद 26 जुलाई बुधवार को जनता मजदूर संघ (कुंती) गट के शाखा सचिव राजकुमार सिंह ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता की. प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी तीन चार बार चोरों ने कोलियरी परिसर में ही चोरी की है. इसके पीछे जीतपुर कोलियरी के सुरक्षा पदाधिकारी का समर्थन प्राप्त होने की प्रबल संभावना है. उन्होंने होम गार्ड के सुरक्षा पदाधिकारी पर चोरों से शेयर लेने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सुरक्षा गार्ड देवेन्द्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए 8 अप्रैल 2019 को भी पूर्व सुरक्षा अधिकारी द्वारा जिला समादेष्टा झारखंड गृह रक्षा वाहिनी को लिखा गया था. गार्ड का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वह कोलियरी के अन्य अधिकारी के साथ भी बदतमीजी से पेश आते हैं. कोलियरी की सुरक्षा का आलम यह है कि कभी भी पेट्रोलिंग नहीं होती है. कर्मचारियों एवं अधिकारियों को हमेशा अपने क्वार्टर की चिंता लगी रहती है. अधिकारियों का बंगला भी असुरक्षित हो गया है. रविवार को ऑफिसर कॉलोनी जैसे सुरक्षित स्थान में कुमार कंस्ट्रक्शन के स्टोर से भी लाख रुपये से अधिक के सामान चोरी हो गई. गार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए सुरक्षा से संबंधित उच्च अधिकारी को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि यदि उच्च अधिकारी भी कार्रवाई नहीं करते हैं तो जनता मजदूर संघ जिला प्रशासन से शिकायत करेगा एवं आंदोलन करेगा. प्रेस वार्ता में अध्यक्ष विजय मिश्रा, यशवंत सिंह, तुलेश्वर मोची, मंजूर, नसीम अहमद आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही