Search

 
 
 

धनबाद : क्षमता विकास प्रशिक्षण शिविर में बाल विवाह मुक्त समाज निर्माण का संकल्प

 
Mahuda : झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट ने महुदा के कंचनपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार को महिलाओं के लिए क्षमता विकास पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया. शिविर में आशा किशोरी मंडल की 35 किशोरियों ने भाग लिया. झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी ने कहा कि ट्रस्ट युवक एवं युवतियों को जागरूक कर समाज से बाल विवाह, यौन शौषण जैसे सामाजिक कोढ़ को मिटाने का कार्य कर रहा है. जागरूकता अभियान की ही देन है कि क्षेत्र के लोगों में बाल विवाह के खिलाफ माहौल तैयार हुआ है. उन्होंने बाल विवाह अधिनियम, लैंगिक अपराध, सेल्फ सुरक्षा आदि के बारे में किशोरिओं को विस्तर से बताया. उपास्थित सभी प्रतिभागियों ने बाल विवाह मुक्त समाज निर्माण की शपथ ली. प्रशिक्षण शिविर को ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विनोद महतो, जिला समन्वयक नईमुद्दीन अंसारी, फील्ड कॉर्डिनेटर पूजा कुमारी, माला देवी, गुलनाज बानो आदि ने संबोधित किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-meeting-in-baghmara-discussion-on-making-villagers-aware-about-the-works-of-the-centr/">धनबाद

: बाघमारा में भाजपा की बैठक, केंद्र के कार्यों से ग्रामीणों को अवगत कराने पर चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही