Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पीएम ने मन की बात से देशवासियों को किया है एकजुट : सांसद

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के माध्यम से देश को एकजुट करने का प्रयास किया है. कोरोना को अवसर में बदलने, आम लोगों तक वैज्ञानिक क्षेत्रों की उपलब्धि पहुंचाने, सशस्त्र बलों की वीरता से आम लोगों को परिचित कराने, पर्यावरण संबंधी जागरुकता फैलाने, विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने में यह कार्यक्रम सफल हुआ है. यह बातें 29 अप्रैल को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के प्रति लोगों के भावनात्मक जुड़ाव को देखते हुए 100वें एपिसोड को यादगार बनाने के लिए भाजपा प्रयासरत है.

  सांसद बुद्धिजीवियों के साथ सुनेंगे मन की बात

राजेन्द्र सरोवर के पास ब्लेसिंग हॉल में लगभग दो हज़ार बुद्धिजीवियों, विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों व आम लोगों के साथ सांसद पशुपतिनाथ सिंह मन की बात सुनेंगे. इस अवसर पर समाज में विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा. सांसद ने बताया कि कार्यक्रम में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी शामिल होंगे. प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के साथ संजय झा, नितिन भट्ट, मानस प्रसून, संजीव अग्रवाल, मिल्टन पार्थ सारथी और चंद्रशेखर मुन्ना सहित अन्य उपस्थित थे.

 विधानसभा क्षेत्र में 109 जगहों पर होगा कार्यक्रम

जिला कार्यालय में आयोजित सांसद की प्रेस वार्ता में विधायक राज सिन्हा नहीं पहुंचे. पूछे जाने पर जिलाध्यक्ष ने अनभिज्ञता जताई. विधायक से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि धनबाद विधानसभा के 109 स्थानों पर मन की बात का आयोजन तय हुआ है. कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रभारी के नेतृत्व में कमेटी गठित कर दी गई है. वह अपने आवासीय कार्यालय में इस क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं व आम लोगों के साथ मन की बात सुनेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही