Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) टीकाकरण अभियान में बेहतर कार्य के लिए दो स्वास्थ्यकर्मियों को पीएम नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया. झरिया स्थित बीसीसीएल के जियलगोड़ा हॉस्पिटल में कार्यरत अनामिका कुमारी और लोकेश कुमार मेघवाल ने कोरोना टीकाकरण अभियान में बेहतर कार्य किया. इन दोनों स्वास्थ्यकर्मियों के कार्य को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रशस्ति पत्र भेजा गया है. अनामिका कुमारी जेलगोड़ा अस्पताल में मेट्रोन के पद पर कार्यरत है. लोकेश कुमार मेघवाल स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत हैं. प्रधानमंत्री की ओर से सम्मानित करने पर क्षेत्रीय अस्पताल के इंचार्ज डॉ रमेश कुमार शर्मा ने भी प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है. अनामिका कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री से प्रशस्ति पत्र पाकर वह काफी खुश हैं. कोरोना के कारण कई लोगों की जान गई. इसमें साथ काम करने वाले कर्मी भी शामिल हैं. वह दृश्य आज भी आंखों से ओझल नहीं हो पाता है, जिस समय कोरोना संक्रमण चरम पर था. लोगों में दहशत का माहौल था. लोगों के लिए टीका काफी जरूरी है. कोरोना टीका के लिये आगे भी लोगों को प्रेरित करेंगे. उन्होंने कहा कि अब बूस्टर डोज जल्द से जल्द पूरा करने के लिए सभी प्रयासरत हैं. [wpse_comments_template]
धनबाद: पीएम ने टीकाकरण में बेहतर कार्य के लिए दो स्वास्थ्यकर्मियों को किया सम्मानित
Last Updated: Jul 27, 2022 12:00 AM (IST)