Search

 
 
 

धनबाद : पीएम ने गोमो व तेलो रेलवे स्टेशन के बीच 3 अंडरपास  का किया उद्घाटन

 
Gomoh :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी ने सोमवार को धनबाद रेल मंडल के गोमो व  तेलो स्टेशन के बीच बने तीन अंडर पास का ऑनलाइन उद्घाटन किया. इस मौके पर चेता में आयोजित समारोह में उपस्थित अधिकारियों व आम लोगों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का एलईडी  टीवी  पर सीधा प्रशासन देखा और उनके संबोधन को सुना. इसके  पूर्व सांस्कृति कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी. बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं भी कराई गईं. विजेता छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया. साथ ही अंडरपास के शिलापट्ट का अनावरण भी किया. मौके पर तोपचांची के सीओ संजय कुमार सिंह, बीडीओ फणिश्वर रजवार, प्रखंड प्रमुख आनन्द महतो, भाजपा नेता  दिलीप गोस्वामी, पूर्व जिला परिषद सदस्य  हीरामन नायक, पूर्व यार्ड मास्टर बीसी मंडल, रेलवे के डी एमओ  (प्लानिंग) शुचि सिंह, सीनियर डीईई हरिशंकर  प्रसाद आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/pm-modi-will-come-to-dhanbad-on-march-1-corporation-started-cleaning-8-lane-road/">

*पीएम मोदी एक मार्च को धनबाद आएंगे, निगम ने शुरू की 8 लेन सड़क की सफाई*
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही