Search

 
 
 

धनबाद : कनकनी रेलवे फाटक पर अंडरपास का पीएम ने किया ऑनलाइन शिलान्यास

 
Loyabad : केंद्र सरकार की अमृत भारत योजना के तहत धनबाद के लोयाबाद रेलवे स्टेशन के पास कनकनी रेल फाटक के समीप बनने वाले एलएचएस अंडर पास पुल का सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन शिलान्यास किया. अंडरपास पर 8.5 करोड़ रुपये लागत आएगी. इस मौके पर लोयाबाद रेलवे स्टेशन परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बासुदेव गांधी उच्च विद्यालय और ज्ञान गुरुकुल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से अतिथियों का मन मोह लिया. इस दौरान बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया. वरिष्ठ पत्रकार दीपक अंबष्ठ ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत किया. प्रधानाध्यापक सिद्धेश्वर मन्ना ने कहा कि अंडरपास बनने से यहां के लोगों को काफी सहूलियत होगी. क्योंकि ट्रेन के समय फाटक बंद होने से लोगों को काफी देर रुकना पड़ता है. समारोह में आद्रा रेल डिवीजन के सहायक कॉमर्शियल प्रबंधक राजकिशोर मोहंती, डीटीआई अरविंद सिंह, लोयाबाद स्टेशन मास्टर अचिन कुमार बाउरी, नीरज पांडे, सौरभ तिवारी, अनिल मिर्धा, अवधेश मिश्रा, आरती देवी, साबिर आलम, नागो पासवान आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-corporation-will-buy-8-new-tankers-to-deal-with-drinking-water-problem-in-summer/">

धनबाद : गर्मी में पेयजल समस्या से निबटने को 8 नए टैंकर खरीदेगा निगम 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही