Search

धनबाद : बैंकमोड़ के 59 बूथों पर 30 को पीएम मोदी के मन की बात का होगा प्रसारण

Dhanbad : पीएम नरेंद्र मोदी के 30 अप्रैल को मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा बैंक मोड़ व मनईटांड़ मंडल की बैठक हुई. इसमें मन की बात के 100वें एपिशोड को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया. बैंक मोड़ मंडल में बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह, जबकि  मनईटांड़ में मंडल अध्यक्षता मौसम सिंह ने की. बैंक मोड़ मंडल में सभी 59 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कर कार्यकर्ताओं व आम लोगों को सुनाया जाएगा. बैठक में धनबाद महानगर भाजप के महामंत्री नितिन भट्ट, उपाध्यक्ष मानस प्रसून, मिल्टन पार्थसारथी, मन की बात के जिला संयोजक वीरेंद्र हांसदा ,भाजयुमो अध्यक्ष अमलेश सिंह, मनईटांड मंडल के चन्द्र शेखर मुन्ना, प्रियंका रंजन, अशोक सिंह, राजकुमार सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp